Jamshedpur :आदित्यपुर में अतिक्रमणकारियों पर सख्त कार्रवाई, 80 अवैध निर्माण जमींदोज

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों के किनारे अतिक्रमण को जियाडा ने गुरुवार को सख्ती से हटाया। अतिक्रमण हटाओ अभियान का नेतृत्व क्षेत्रीय उप निदेशक दिनेश रंजन कर रहे थे। उनके साथ मजिस्ट्रेट के रूप में जियाडा के आईओ अश्विनी कुमार भी शामिल थे। आज आरआईटी मोड़ से लेकर अंडा होटल तक के फुटपाथी दुकानों को हटाया गया है। इसके तहत सड़क के दोनो तरफ करीब 80 अवैध दुकानों को हटाया गया। इस दौरान जियाडा के द्वारा जेसीबी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति में अभियान का शुरूआत किया गया। अभियान के दौरान अंचल अधिकारी अरविंद बेदिया भी उपस्थित थे।

जानकारी देते हुए क्षेत्रीय उपनिदेशक दिनेश रंजन ने बताया कि यह ड्राइव अभी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि फुटपाथी दुकानदारों द्वारा बेतरतीब ढंग से फुटपाथ को कब्जा कर लिए जाने से औद्योगिक क्षेत्र आने जाने वाले बड़े वाहनों को परेशानी हो रही थी। साथ ही यह भी सूचनाएं मिल रही थी कि इन फुटपाथी दुकानों में कई तरह के अवैध धंधे भी संचालित हो रहे थे। यहां अपराधियों के शरण लेने की भी सूचनाएं मिल रही थी। उन्होंने बताया कि वैसे भी औद्योगिक क्षेत्र के सभी सेक्टरों में सडको और नालियों का निर्माण नए सिरे से होना है जिसे देखते हुए भी फुटपाथों को क्लियर करना जरूरी था।

Advertisement
Share This Article