नशे की खेती के खिलाफ सख्त मुहिम, 14.4 एकड़ में अवैध अफीम किया नष्ट

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। सरायकेला : जिले में पुलिस अफीम की खेती के खिलाफ सख्त मुहिम चला रही है। इसी क्रम अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध अभियान के तहत गुरुवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में करीब 14.4 एकड़ अवैध अफीम की खेती को विनष्ट किया गया। इसी कड़ी में चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल के नेतृत्व में थाना प्रभारी चौका के साथ ग्राम मुटुदा में करीब 9 एकड़ अवैध अफीम की खेती का विनष्टीकरण किया गया।

विनष्टीकरण अभियान में एसएसबी 26 बटालियन के कमांडेंट और डिप्टी कमांडेंट भी उपस्थित थे और उनके साथ मिलकर ड्रोन कैमरा के माध्यम से क्षेत्र में हो रहे अफीम की खेती पर निगरानी रखी गई और सर्च अभियान चलाया गया। इसी तरह इचागढ़ थाना अंतर्गत थाना प्रभारी इचागढ़ के नेतृत्व में ग्राम चिमटिया में करीब 1.5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती को विनष्ट किया गया। वहीं कुचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत थाना प्रभारी कुचाई के नेतृत्व में ग्राम दामादिरी में करीब 03.90 एकड़ में अवैध अफीम की खेती को विनष्टीकरण किया गया। इसके साथ ही सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत इस फसलीय वर्ष 2024-25 में अब तक करीब 583 एकड़ भूमि पर लगे अवैध अफीम की खेती को विनाश किया गया है।

Share This Article