झारखंड पुलिस में अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई, डीजीपी ने गैर-अनुशासित पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की मांगी लिस्ट

KK Sagar
2 Min Read

रांची: झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता ने राज्य पुलिस के विभिन्न जिलों और इकाइयों में कार्यरत गैर-अनुशासित पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की सूची मांगी है। उन्होंने रांची जोनल आईजी और दक्षिणी रेंज के डीआईजी को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।

डीजीपी ने सात मुख्य बिंदुओं के आधार पर गैर-अनुशासित पुलिसकर्मियों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं और इसे एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने को कहा है।

इन पुलिसकर्मियों की सूची मांगी गई:

  • जो नागरिकों और महिलाओं से दुर्व्यवहार करते हैं।
  • जो भू-माफिया और अपराधियों से संपर्क रखते हैं।
  • जो वरिष्ठ अधिकारियों से दुर्व्यवहार करते हैं।
  • जो ड्यूटी से फरार (अनुपस्थित) रहते हैं।
  • जो ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन करते हैं।
  • जो बिना कारण अवकाश (छुट्टी) लेते हैं।
  • जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप हैं।

हंटरगंज थाना प्रभारी को डीजीपी ने किया निलंबित

चतरा जिले के हंटरगंज थाना प्रभारी मनीष कुमार को डीजीपी अनुराग गुप्ता ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। उन पर भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने का आरोप है। निलंबन के बाद उन्हें चाइबासा स्थानांतरित कर दिया गया है।

Advertisement

मनीष कुमार पर अपने पद का दुरुपयोग करने, अवैध वसूली और अन्य भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। इन आरोपों की पुष्टि होने के बाद डीजीपी ने उन्हें निलंबित करने का फैसला लिया।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....