दक्षिण कोरिया में वायु सेना की बड़ी चूक, अभ्यास के दौरान अपने ही देश में गिरे 8 बम, 15 लोग घायल

Anupam Kumar
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: दक्षिण कोरिया में वायु सेना के एक प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान गुरुवार को एक गंभीर हादसा हो गया। वायु सेना के केएफ-16 (KF-16) फाइटर जेट से गलती से आठ बम गिर गए, जिससे 15 लोग घायल हो गए। वायु सेना ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि यह एक मानवीय या तकनीकी त्रुटि के कारण हुआ, जिसकी जांच जारी है।

यह भी देखें :

NCTE रेगुलेशन 2025: BBMKU( PTTCA) ने जताई आपत्ति, सरकार से संशोधन की मांग

Advertisement
https://youtu.be/aUuTr07Xedg?si=ZWsbuFRadFQmslbj

निर्धारित क्षेत्र से बाहर गिरे बम

वायु सेना के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब केएफ-16 लड़ाकू विमान से आठ एमके-82 (MK-82) बम अनजाने में छूट गए और निर्धारित फायरिंग रेंज से बाहर जा गिरे। सौभाग्य से, इस घटना में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली, लेकिन कई नागरिकों को चोटें आईं।

वायु सेना ने जताया खेद, जांच के आदेश

वायु सेना के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा, हम इस घटना पर गहरा खेद व्यक्त करते हैं और प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना जताते हैं।उन्होंने यह भी बताया कि घायलों की सटीक संख्या और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रारंभिक रिपोर्टों में 15 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। वायु सेना ने घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है ताकि भविष्य में इस तरह की त्रुटियों को रोका जा सके।

Share This Article