“अगर कांग्रेस नहीं होती तो स्कूलों में बिरसा मुंडा और सिद्धू कानू की पढ़ाई होती, न कि मुगलों की” – अमित यादव

KK Sagar
1 Min Read

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दसवें दिन शिक्षा विभाग पर चर्चा के दौरान भाजपा विधायक अमित यादव ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर देश में कांग्रेस नहीं होती, तो आज स्कूलों में स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा और सिद्धू कानू की पढ़ाई होती, न कि औरंगज़ेब और मुगल शासकों की।

इसके साथ ही उन्होंने सरकारी स्कूलों की बनावट को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय की चारदीवारी पर गुंबद जैसी आकृति बनाई जा रही है, जो आपत्तिजनक है। वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधायक कल्पना सोरेन ने हेमंत सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और आगामी योजनाओं की जानकारी दी।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....