निरसा: संतुलन बिगड़ने से कुएं में गिरी 61 वर्षीय महिला, स्थिति नाजुक,SNMMCH में इलाज जारी

Anupam Kumar
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: जिले के निरसा थाना क्षेत्र के उर्मा गांव में शुक्रवार को एक 61 वर्षीय महिला कुएं में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को कुएं से बाहर निकाला और इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SNMMCH) पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

यह भी देखें:

झारखंड विधानसभा में उठा बांग्लादेशी का मुद्दा, भाजपा ने कहा संथाल का डेमोग्राफी बदल गया

Advertisement
https://youtu.be/j56iH98OEwE?si=zysNsizVdz7y5I03

पानी भरते समय बिगड़ा संतुलन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनिबाला मंडल नामक महिला अपने घर के पास स्थित कुएं से पानी भर रही थी। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह कुएं में गिर गई। गिरने से उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

इलाज जारी, स्थिति गंभीर

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत महिला को कुएं से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल, SNMMCH के डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।

Share This Article