Jamshedpur : निगम की टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, अवैध बोरिंग पर कार्रवाई करने पहुंचे थे अधिकारी, एफआईआर दर्ज

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : आदित्यपुर के आसंगी में बिना परमिशन के रात के अंधेरे में अवैध बोरिंग की सूचना पर कार्रवाई करने गयी नगर निगम की टीम में ग्रामीणों ने हमला कर दिया। नगर निगम की टीम को जान बचाकर वहां से भागना पड़ा। इस हमले में नगर निगम के सहायक अभियंता को चोट भी आयी है। जानकारी के मुताबिक नगर निगम की टीम बगैर लोकल थाना को लिए निगम के गृहरक्षा वाहिनी के जवानों के भरोसे कार्रवाई करने पहुंच गयी थी। लेकिन जब मामला तुल पकड़ा तो फिर लोकल पुलिस मौके पर पहुंची, तब जाकर ग्रामीण मौके से फरार हुए। मामले को लेकर आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय में प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी है। जिसमें 8 नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और गाली-ग्लौज, मारपीट का केस किया गया है। नामजद अभियुक्तों में संजय वर्मा, मनोहर प्रधान, राखाल प्रधान, अंगद प्रधान, बबलु प्रधान, लाटू प्रधान, आयरन प्रधान, रविन्द्र प्रधान शामिल है।

पुलिस को दिये लिखित शिकायत में नगर निगम के सहायक अभियंता सूरज सेठ ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली थी कि बिना अनुमति के रात के अंधेरे में बोरिंग किया जा रहा है। इसके बाद सहायक अभियंता निरानी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान बोरिंग करा रहे लोग उग्र हो गये और ग्रामीणों को बुलाकर हमला करवा दिया। इसमें किसी तरह से जान बचाकर वहां से सहायक अभियंता के साथ नगर निगम की पूरी टीम भागी। इधर नगर निगम की टीम को धक्का मुक्की करते हुए भगाया गया और मौके से बोरिंग गाड़ी को भी भगा दिया गया।

Share This Article