जमशेदपुर में ईद का जश्न, मस्जिदों में नमाज़ अदा कर मांगी अमन चैन की दुआ, लोगों में उत्साह, सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : पूरे देश में सोमवार को आपसी एकता और भाईचारे का महापर्व शांति व सौहार्द के साथ ईद मनाई जा रही है। जमशेदपुर में भी ईद का जश्न मनाया जा रहा। सुबह से ही मस्जिदों में भीड़ उमड़ रही है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज़ अदा कर अमन चैन की दुआ मांगी। एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

जमशेदपुर के मानगो ईदगाह मैदान, आमबगान मैदान, साकची जामा मस्जिद, धतकीडीह और मानगो ईदगाह मैदान में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा की। मानगो के ईदगाह मैदान में हज़ारों लोगों ने ईद की नमाज अदा की। मौलाना ने ईद की नमाज अदा कराई। नमाज अदा करने के बाद लोग एक दूसरे से गले मिले और ईद की बधाई दी ईद को लेकर बच्चों में भी खासा उत्साह देखा गया।

वहीं ईद के मद्देनजर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। चौक चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। इस संबंध में पेश इमाम ने कहा कि लगातार 30 दिनों रोजा रखने के बाद ईद के चांद का दीदार के साथ मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार ईद आज मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सुबह विभिन्न मस्जिदों व ईदगाह मैदान में ईद की नमाज अदा की गई। इस दौरान हर जगह लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईंद की बधाई दी और सबको कहा ईद मुबारक। इसको लेकर युवाओं में काफी जोश दिखा।

मुस्लिम समाज के लोगों की सुख समृद्धि की कामना की गई। नमाज के बाद एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई व शुभकामनाएं दी गई। एकता और आपसी भाईचारे का यह महान पर्व सब लोग खुशी के साथ मना रहे है। सोशल वर्कर सज्जू इमाम ने कहा कि हम सभी मिलजुल शांतिपूर्वक ईद मना रहे है। जिला प्रशासन का पूरा सहयोग रहा है।

Share This Article