Jharkhand: तेज हवाएं, वज्रपात और झमाझम बारिश से बदलेगा मौसम,IMD ने जारी किया अलर्ट

Anupam Kumar
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न नमी के कारण झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने 8 अप्रैल से लेकर 12 अप्रैल तक राज्यभर में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसे लेकर विभाग ने कई जिलों में अलर्ट भी जारी कर दिया है। 8 और 9 अप्रैल को राज्य के पूर्वी और मध्य भागों में बारिश का व्यापक असर देखने को मिलेगा।

वज्रपात और तेज हवाओं का खतरा, ओरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और वज्रपात की भी आशंका है। इसे देखते हुए 9 और 10 अप्रैल के लिए ओरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

तीन दिनों तक येलो अलर्ट

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि मंगलवार, बुधवार और गुरुवार (9 से 11 अप्रैल) तक राज्यभर में येलो अलर्ट रहेगा। वहीं शुक्रवार और शनिवार (12-13 अप्रैल) को बारिश का दायरा और प्रभाव बढ़ने के कारण ओरेंज अलर्ट लागू रहेगा।

यह भी देखें :

वक्फ संशोधन बिल पर झारखंड में सियासी संग्राम, मंत्री इरफान के ब्यान पर BJP का पलटवार

तापमान में गिरावट, ओलावृष्टि की भी आशंका

तेज हवाओं के साथ राज्य के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। अधिकतम तापमान में 5-6 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट संभव है।

धनबाद समेत इन जिलों में होगी भारी बारिश

8 और 9 अप्रैल को रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ सहित आस-पास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान हवा की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।
वहीं ,10 व 11 अप्रैल को राज्यभर में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि और वज्रपात की भी संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

Share This Article