डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव गुरुवार को आयोजित किया गया। सकल जैन संघ जमशेदपुर द्वारा बिष्टुपुर नार्वे राम हंसराज स्कूल परिसर में सामूहिक रूप से महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के मौके पर सुबह स्कूल परिसर से सुबह 8:30 नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में सभी पुरुष सफेद वस्त्र और महिलाएं केसरिया रंग में शामिल होकर एक लाइन से चल रही थी। सबसे आगे आगे घोड़े उसके पीछे समाज के लोग बैनर लेकर चल रहे थे। जिसमें भगवान महावीर का संदेश लिखा हुआ था वही हजारीबाग से आए बैंड पार्टी चल रही थी। उसके पीछे-पीछे पद्मा स्वामी जी महाराज उसके पीछे भजन मंडली और महावीर भगवान की पालकी चल रही थी। शोभायात्रा का कई जगह स्वागत हुआ। सुबह 9 बजे शोभायात्रा बिष्टुपुर नार्वे राम हंसराज स्कूल से निकली जो बिष्टुपुर सिग्नल, तुलसी भवन होते हुए वापस स्कूल पहुंची। गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महिलाओं की टीम भगवान महावीर के संदेश लिखी तख्तियां लेकर चल रही थीं। इसके जरिए सदाचार, शाहकार, अंहिसा, जियो ओर जीने दो जैसे संदेश दिए। रास्ते में जगह-जगह शोभायात्रा पर फूल बरसाकर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल झांकियां, बैंड, भजन मंडलिया, बग्गियां का आकर्षण का केंद्र रहे। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत नृत्य संगीत नाटक का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के बच्चों और महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान सभी विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के सभी 6 जैन संघ के अध्यक्ष सचिव और अन्य सदस्य गण शामिल हुए।
Jamshedpur : जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, झांकियां, बैंड, भजन मंडलिया, बग्गियां रही आकर्षण का केंद्र
