
Ranchi News: लोहरदगा विधानसभा से 2019 और 2024 में आजसू टिकट पर चुनाव लड़ चुकीं नीरू शांति भगत अब जेएमएम में शामिल हो गईं। जेएमएम के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। उनके साथ कई समर्थकों ने भी आजसू छोड़कर JMM का दामन थामा है। झारखंड में 2025 के विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अब संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने में जुटे हैं। इसी रणनीति के तहत झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) में लगातार बड़े चेहरों की एंट्री हो रही है। आजसू पार्टी के संस्थापक सदस्य और पूर्व मंत्री कमल किशोर भगत की पत्नी नीरू शांति भगत आज औपचारिक रूप से JMM में शामिल हो गईं। उनके पार्टी में शामिल होने को संगठनात्मक दृष्टि से एक अहम कदम माना जा रहा है। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने भी जेएमएम का दामन थामा था, जिससे संथाल क्षेत्र में पार्टी को राजनीतिक मजबूती मिली है। माना जा रहा है कि इन नेताओं की एंट्री आगामी पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव में जेएमएम को बढ़त दिला सकती है।
सीएम हेमंत सोरेन ने इस मौके पर कहा, “हमारा उद्देश्य न सिर्फ सत्ता में बने रहना है, बल्कि राज्य के हर कोने में एक मजबूत और जनसरोकार से जुड़ा संगठन खड़ा करना है। जो लोग झारखंड के असली विकास में विश्वास रखते हैं, उनका स्वागत है।” नीरू शांति भगत, आजसू के संस्थापक सदस्य और पूर्व मंत्री कमल किशोर भगत की पत्नी हैं। इस मौके पर नीरू शांति भगत ने कहा कि वो हेमंत सोरेन की नीतियों से प्रभावित होकर जेएमएम में आई हैं और लोहरदगा क्षेत्र की सेवा करना चाहती हैं। इस कदम को क्षेत्रीय राजनीति में जेएमएम के लिए बड़ी मजबूती के रूप में देखा जा रहा है।
Ranchi News/ JMM/ AJSU