महागठबंधन को साधने में लगे तेजस्वी को बिहार चुनाव से पहले झटका, इस दिग्गज नेता की पुत्रवधू बीजेपी में शामिल

Anupam Kumar
2 Min Read

डिजिटल डेस्क |मिरर मीडिया :बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने है। इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल के नेता और लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव महागठबंधन को साधने में जुटे हैं। इस बीच तेजस्वी को बड़ा झटका लगा है। राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पीताम्बर पासवान की पुत्रवधू प्रीति राज ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने गुरुवार को उन्हें पार्टी में शामिल किया।

दिलीप जायसवाल ने एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी

दिलीप जायसवाल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद स्व. पीतांबर पासवान जी की पुत्रवधू श्रीमती प्रीति राज सोनी जी को आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई और उनका भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी सदैव जनता के कल्याण और राष्ट्र के विकास को समर्पित रही है। भाजपा परिवार से जुड़कर आप भी राष्ट्र एवं बिहार के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान देंगी, यही आशा है।”

आने वाले महीनों में बिहार में विधानसभा का चुनाव होना है। इससे पहले टिकट की आस में दल-बदल का भी खेल शुरू है। ऐसे में देखना है कि प्रीति राज को बीजेपी की ओर से कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जाती है या नहीं।

Share This Article