डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : उलीडीह खड़िया बस्ती में एक युवक का शव खेत से बरामद किया गया है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय शिवचरण लाल उर्फ नंकू के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने खेत में शव होने की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही उलीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में युवक को गोली मारकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।
परिजनों के अनुसार, शुक्रवार की शाम नंकू अपने एक दोस्त के साथ कहीं गया था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य एक पार्टी में शामिल होने चले गए थे। रात 8 बजे के बाद नंकू को कई बार फोन किया गया, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की। परिवार ने सोचा वह व्यस्त होगा। लेकिन शनिवार सुबह उसका शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।