Jamshedpur : यातायात नियमों की अवहेलना की तो वसूला जाएगा जुर्माना, सड़क अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर ठोस कार्रवाई के निर्देश

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : यातायात व सड़क सुरक्षा की बैठक में सड़क हादसों को नियंत्रित करने और सड़क सुरक्षा के प्रावधानों को प्रभावी तरीके से अमल में लाने समेत अन्य संबंधित विषयों को लेकर बैठक में चर्चा की गई।

सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा में यातायात सुरक्षा नियमों के अनुपालन कराने पर बल दिया गया। जिला के वरीय पदाधिकारियों ने सड़क का अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर ठोस कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। यातायात नियमों की अवहेलना पर जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया गया। वहीं ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित स्थलों पर साइनेज लगाकर लोगों को जागरूक करने का निदेश दिया गया।

फरवरी माह में 30 सड़क दुर्घटनाएं हुई ।जिसमें 22 लोगों की मृत्यु व 14 लोग गम्भीर रुप से घायल हुए। वल्नरेबल एक्सीडेंटल पॉइंट्स व सड़कों के कर्व (घूमावदार सड़क) स्थलों को चिन्ह्ति करते हुए आवश्यकतानुसार सुधार करने, बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने, ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड, बिना सीट बेल्ट व यातायात नियमों के अन्य तरह के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

Advertisement

533 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड, 31 लाख रुपये से ज्यादा वसूला जुर्माना

मार्च माह में सड़क सुरक्षा नियमों की अवहेलना पर 533 वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किया गया। वाहन जांच अभियान में बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालक और बिना सीटबेल्ट के चारपहिया वाहन चालकों समेत यातायात नियमों के उल्लंघन के अन्य मामलों में 31 लाख 51 हजार रूपये जुर्माना वसूला गया। 2055 नया ड्राइविंग लाइसेंस बनाए गए। जिनमें 1762 पुरूष व 293 महिलाएं हैं।

Share This Article