“कितनी भी बैठकें कर ले, एनडीए का परचम ही लहराएगा”, बीएल वर्मा का बड़ा बयान

Reena Sharma
2 Min Read

केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा इंडी गठबंधन चाहे जितनी बैठक कर ले मोदी के नेतृत्व में बिहार में एनडीए का परचम लहराएगा और जिस तरह से पूरे देश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकास की रफ्तार पर आगे बढ़ रहा है बिहार भी उसी रफ्तार पर आगे बढ़ेगा।

पहलगाम मामले पर कांग्रेस के नेता लगातार बयान दे रहे हैं और देश विरोधी बयान दे रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी ने भी बयान दिया है, उन्होंने सर्जिकल स्टाइल पर सवाल उठाया था। इस सवाल के जवाब में केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि मुझे लगता है कि कांग्रेस के नेता इस प्रकार के बयान देते हैं जो पाकिस्तान को रास आता हैं। हमारी सेना के हौसलों को यह कमजोर करने का प्रयास करते हैं लेकिन हमारे बहादुर सेना के हौसले कमजोर होने वाला नहीं है। 

एनडीए में सीटों के डिमांड पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि समय पर सब ठीक हो जाएगा एनडीए  गठबंधन मजबूती के साथ  चुनाव में जीतेगा। चिराग पासवान केंद्र की राजनीति छोड़ बिहार की राजनीति में आ रहे हैं इस पर बीएल वर्मा ने कहा कि  चिराग पासवान प्रधानमंत्री मोदी का बहुत सम्मान करते हैं मुझे लगता है पीएम मोदी के नेतृत्व में मिलकर जो भी एनडीए के लिए फायदेमंद होगा वह स्वीकार करेंगे।

Share This Article