जिले के टुंडी, कलियासोल, निरसा सहित 5 प्रखंडों व धनबाद नगर निगम में शिविरों का किया गया आयोजन : कई लाभुक हुए लाभान्वित
ऑन स्पॉट लाभ मिलने पर दिव्यांग मुकेश के हौसले हुए बुलंद, कहा – बड़ा अधिकारी बनने का है लक्ष्य
माता-पिता लगा रहे थे 9 वर्षों से कार्यालयों के चक्कर, शिविर में तत्काल मिली दिव्यांग पेंशन की स्वीकृति
कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, प्राप्त किये गए आवेदन
दिव्यांगो को ऑन स्पॉट दिया लाभ, मिनटों में बने राशन कार्ड
शिकायतों का हुआ त्वरित निपटारा
कंबल, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, धोती साड़ी वितरण, स्वास्थ्य जांच, कोविड वैक्सीन कैम्प, मुख्यमंत्री रोज़गार सृजन योजना के तहत लोन सहित विभिन्न आवेदन निष्पादित
मिरर मीडिया : 16 नवंबर से जिले के सभी पंचायतों में प्रारंभ “आपके अधिकार – आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत शनिवार को टुंडी प्रखंड के राजाभीठा पंचायत, कलियासोल प्रखंड के पाथरकुआं पंचायत, निरसा प्रखंड के निरसा उत्तर पंचायत, तोपचांची प्रखंड के खैशमी पंचायत एवं बाघमारा प्रखंड के मलकेरा उत्तर व सिंगराह पंचायत तथा धनबाद नगर निगम वार्ड 30 एवं 31 के लिए वार्ड विकास केंद्र, वार्ड संख्या – 30 में शिविरों का आयोजन किया गया। जिसमें राज्य सरकार की सभी लोक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देने, उनसे आवेदन प्राप्त करने एवं शिकायतों के त्वरित निष्पादन के उद्देश्य से सभी संबंधित विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए।
संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के अलावा धनबाद नगर निगम के वार्ड स्तरिय शिविर में नगर आयुक्त तथा कलियासोल प्रखंड के पाथरकुआं पंचायत मे जिला पंचायती राज पदाधिकारी, निरसा प्रखंड के निरसा उत्तर पंचायत मे जिला आपूर्ति पदाधिकारी, तोपचांची प्रखंड के खैशमी पंचायत मे निदेशक डीआरडीए एवं बाघमारा प्रखंड के सिंगराह पंचायत मे जिला योजना पदाधिकारी की उपस्थिति में पंचायत स्तरीय शिविरों का आयोजन किया गया।
लाभुकों के अनुभव
टुंडी अंतर्गत सपारो ग्राम के दिव्यांग मुकेश टुडू, वृद्धा रुपू मुनि एवं मालोती देवी सहित अनेक व्यक्तियों ने शिविर मे पहुँचने पर तत्काल पेंशन का लाभ मिलने पर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की।
मुकेश टुडू ने बताया कि आज उनका सपना साकार हुआ है। अभी तक सरकार से उन्हें किसी प्रकार का कोई लाभ प्राप्त नहीं हुआ था। पढ़ाई करने की प्रबल इच्छा है। गरीब परिवार से आते हैं इसलिए अभिभावक समय पर उनके लिए पठन सामग्री की व्यवस्था नहीं कर पाते हैं। अब उन्हें पेंशन की राशि प्रत्येक माह मिलेगी। जिससे वह अपनी पढ़ाई-लिखाई से संबंधित सभी आवश्यकताएं पूरी कर पाएंगे एवं बड़ा अधिकारी बन के दिखाएंगे। इस हेतु उन्होंने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।
निरसा की शत प्रतिशत दिव्यांग 14 वर्षीय अंजली कुमारी की माता रिंकू देवी ने बताया कि उनकी पुत्री बचपन से ही दिव्यांग है। 9 वर्षों से निरंतर प्रयास करने के बावजूद भी अब तक उनकी पुत्री का पेंशन स्वीकृत नहीं हो पाया था। आज पंचायत मे शिविर मे आने के उपरांत मात्र 30 मिनट में उनकी पुत्री को पेंशन की स्वीकृति प्रदान की गई। इस हेतु अंजली कुमारी की माताजी ने जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया।
सभी शिविरों में जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया गया। कोविड कैम्प लगाया गया जिसमें कोविड-19 वैक्सीनेशन, सैंपल टेस्टिंग की गई। साथ ही पेयजल, मास्क एवं सेनेटाइजर इत्यादि की व्यवस्था की गई। विधि व्यवस्था के संधारण हेतु सभी स्थानों पर सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी।
कार्यक्रम के दौरान सभी शिविरों के माध्यम से कुल 5305 आवेदन/शिकायत प्राप्त किए गए।
जिसमें धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या- 30 एवं 31 से 234, टुंडी प्रखंड के राजाभीठा पंचायत से , कलियासोल प्रखंड के पाथरकुआं पंचायत से , निरसा प्रखंड के निरसा उत्तर पंचायत से , तोपचांची प्रखंड के खैशमी पंचायत से एवं बाघमारा प्रखंड के मलकेरा उत्तर पंचायत से व सिंगराह पंचायत से आवेदन प्राप्त किए गए।
कार्यक्रम के दौरान सभी शिविरों के माध्यम से कुल 4847 आवेदन/शिकायत प्राप्त किए गए।
जिसमें धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या- 30 एवं 31 से 449, टुंडी प्रखंड के राजाभीठा पंचायत से 676, कलियासोल प्रखंड के पाथरकुआं पंचायत से 412, निरसा प्रखंड के निरसा उत्तर पंचायत से 740, तोपचांची प्रखंड के खैशमी पंचायत से 706 एवं बाघमारा प्रखंड के मलकेरा उत्तर पंचायत से 840 व सिंगराह पंचायत से 1024 आवेदन प्राप्त किए गए।
सभी शिविरों में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण सहित संबंधित जिला स्तरीय वरीय नोडल पदाधिकारी, जिला स्तरीय सहयोगी वरीय नोडल पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर प्रबंधक, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, पंचायत सचिव, राजस्व उपनिरीक्षक, जनसेवक, ग्राम रोजगार सेवक, सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, जलसहिया, आशा कर्मी, सखी मंडल, कृषि मित्र, पोषण सखी व अन्य उपस्थित रहे।