शीतकालीन सत्र में सांसद विद्युत वरण महतो ने झारखंड की बेटियों की शिक्षा व्यवस्था पर रखा अपना सवाल

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : आज सांसद विद्युत बरण महतो ने 29 नवंबर से चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में झारखंड प्रदेश की बेटियों की शिक्षा व्यवस्था के लिए लोकसभा अध्यक्ष के माध्यम से केन्द्रीय शिक्षा राज्यमंत्री डॉ सुभाष सरकार के समक्ष रखा। सांसद महतो ने कहा झारखंड अकूत खनिज संपदाओं से भरपूर होने के बावजूद आज भी बेटियों के उच्च शिक्षा के मामले में प्रदेश की कुल 24 जिला में से लगभग 19 जिले आकांक्षी हैं। उन्होंने कहा विकास की अभाव तथा आर्थिक तंगी के कारण यहां की बेटियां उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाती हैं और न ही नौकरी और दूसरे क्षेत्रों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर पाते हैं। सांसद ने शिक्षा मंत्री से सवाल करते हुए पूछा इन सभी आकांक्षी जिलाओं के बेटियां उच्च शिक्षा हासिल कर अपनी अधिकार को बेहतर तरीके से प्राप्त करने के लिए सरकार द्वारा कौन सा उपाय किये जा रहे हैं? इस पर माननीय मंत्री ने कहा रूसा स्कीम के माध्यम से उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए अभियान चलाया जा रहा है जिसे वीमेंस कालेज जमशेदपुर, चतरा, लातेहार, पाकुड़, रामगढ़ जैसे सभी शिक्षा संस्थानों के उच्च शिक्षा में विकसित हुआ है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *