Bihar: बिहार में आज से शुरु होने जा रही पहली पिंक बस सेवा,  सीएम करेंगे शुभारंभ

Reena Sharma
1 Min Read

बिहार सरकार ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। चुनाव से पहले महिलाओं के लिए विशेष बस सेवा शुरू हो रही है। बिहार परिवहन विभाग आज शुक्रवार से पहली पिंक बस सेवा की शुरुआत करने जा रहा है। महिलाओं के लिए शुरु होने जा रही इस विशेष बस सेवा का शुभारंभ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। वे एक अणे मार्ग से पिंक बसों को हरी झंडी दिखा रवाना करेंगे।

पहले चरण में दौड़ेंगी 20 पिंक बसें

पिंक बसों का परिचालन बिहार राज्य पथ परिवहन निगम कराएगा। प्रथम चरण में 20 पिंक सीएनजी मिनी बसें आ चुकी है। आठ बसों का पटना, चार का मुजफ्फरपुर और दो-दो बसों का परिचालन भागलपुर, गया, दरभंगा और पूर्णिया में नगर बस सेवा के तहत किया जाएगा।

Advertisement

अगले चरण में 80 बसों का होगा परिचालन

दूसरे चरण में 80 पिंक बसों का परिचालन करने की योजना है। परिवहन विभाग मंत्री शीला कुमारी ने बताया कि पिंक बस सेवा महिलाओं को एक सुरक्षित यात्रा का विकल्प प्रदान करेगी

Share This Article