शहरी बेघरों का रेस्क्यू कर भेजा गया आश्रय गृह, देखरेख करने वाले एजेंसियों को सख्त निर्देश

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय के नेतृत्व में मानगो नगर निगम क्षेत्र के मुख्य सड़कों का दौरा कर सड़क किनारे व फुटपाथ पर सोने वाले शहरी बेघरों को ठंड को देखते हुए कंबल दिया गया व कार्यपालक पदाधिकारी ने इन लोगों को रेस्क्यू कर आश्रय गृह भेजने का आदेश दिया गया।

कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा ठंड के दिनों में प्रतिदिन रेस्क्यू कर सड़क के किनारे फुटपाथ पर सोने वाले लोगों को आश्रय गृह भेजा जाए। इसके लिए आश्रय गृह का देखरेख करने वाले एजेंसियों को सख्त निर्देश दिया गया। विजिट के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी ने आश्रय गृहों का भी निरीक्षण किया आश्रय गृह पहुंचकर कार्यपालक पदाधिकारी ने आश्रय गृह में कंबल वितरण किया।


आश्रय गृह के निरीक्षण के क्रम में आश्रय गृह की साफ सफाई व्यवस्था ,शहरी बेघरों की उपस्थिति पंजी व अन्य संबंधित जांच किया व आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर नगर प्रबंधक निशांत कुमार, सीएमएम निर्मल कुमार व कार्यालय कर्मी उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *