Jamshedpur Weather : उमस की मार, तापमान में गिरावट का नहीं दिखा असर

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : इन दिनों बादलों की लुका-छुपी से शहर के तापमान में गिरावट है। लेकिन उमस से लोग खूब परेशान है। हवा में आद्रता की मात्रा अधिक है। मंगलवार सुबह 9 से ही तेज धूप और उमस से लोग परेशान हैं। हालांकि दिन के 11 बजे के बाद धूप-छांव का सिलसिला जारी है। लेकिन गर्मी बेहाल कर रही है। सोमवार को शहर का तापमान अपेक्षाकृत कम रहा।

सोमवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई, जो सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम थी। वहीं न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई, जो सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस कम थी। वही हवा में आद्रता की अधिकतम मात्रा 72% जबकि न्यूनतम मात्रा 49% दर्ज की गयी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 24 मई तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। छिटपुट बारिश के भी आसार है। वही 23 और 24 मई को बारिश के आसार है इससे मौसम खुशनुमा बना रहेगा।

Share This Article