आदित्यपुर गोलीकांड: पुरानी रंजिश का बदला, 4 आरोपी गिरफ्तार

Manju
By Manju
1 Min Read


डिजिटल डेस्क। सरायकेला खरसावां: आदित्यपुर के मांझी टोला में हुए गोलीकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है. इस मामले में चार आरोपियों-मोहित प्रमाणिक, सुजल अधिकारी, रोहित देशपांडे और जीसू गोप को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि यह वारदात पुरानी रंजिश का नतीजा है। पुलिस के अनुसार, घायल दीपांकर भइयां ने पूर्व में आरोपी मोहित प्रमाणिक के पिता सुभाष प्रमाणिक पर गोली चलाई थी। इसी का बदला लेने के लिए मोहित ने अपने साथियों के साथ मिलकर दीपांकर पर हमला किया।

एसडीपीओ समीर कुमार सवैया के नेतृत्व में गठित एक विशेष जांच दल ने तकनीकी सर्विलांस और गुप्त सूचनाओं के आधार पर इन आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने इनके पास से एक लोडेड पिस्तौल, जिंदा कारतूस और एक बाइक भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में रोहित देशपांडे का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इधर, गोली लगने से घायल दीपांकर भुइयां का इलाज जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल में चल रहा है। पुलिस उस पर लगातार नजर रख रही है और उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Share This Article