मुर्शिदाबाद में सनसनीखेज हत्याकांड, 10वीं की छात्रा की 52 वर्षीय प्रेमी ने की हत्या

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क/कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रघुनाथगंज थाना क्षेत्र के भाटुपाड़ा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 10वीं कक्षा की छात्रा की उसके 52 वर्षीय प्रेमी गुलाब शेख ने गला दबाकर और चाकू से रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने गुरुवार देर रात आरोपी को जंगीपुर से गिरफ्तार किया। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 10 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि गुलाब शेख केरल में प्रवासी मजदूर के रूप में काम करता था। वहां उसकी फोन पर छात्रा से बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। करीब ढाई साल बाद, पिछले हफ्ते गुलाब अपने गांव रानीनगर लौटा। मुलाकात के दौरान छात्रा ने शादी का दबाव बनाया, लेकिन गुलाब ने इससे इनकार कर दिया, क्योंकि वह पहले से शादीशुदा है और उसके बेटा-बेटी भी विवाहित हैं।

छात्रा के ज़िद्द करने और घर लौटने से मना करने पर गुलाब ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और पुष्टि के लिए चाकू से गला रेत दिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गहन छानबीन के बाद आरोपी को धर दबोचा। मामले की जांच जारी है, और पुलिस अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।

Advertisement
Share This Article