भारी बारिश के बीच रजरप्पा मंदिर पहुंचे उपायुक्त ने लिया जलस्तर का जायजा, सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश

KK Sagar
1 Min Read

रामगढ़: लगातार हो रही भारी बारिश और नदियों में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए शुक्रवार को उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज एवं पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने मां छिन्नमस्तिका मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने दामोदर और भैरवी नदी के संगम पर पहुंचे जलस्तर की स्थिति का आकलन किया और सुरक्षा के मद्देनजर कई निर्देश जारी किए।

अधिकारियों ने अंचल अधिकारी चितरपुर एवं थाना प्रभारी रजरप्पा को स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं और आम लोगों को नदी किनारे जाने से रोका जाए और क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जाए।

साथ ही उपायुक्त ने रजरप्पा मंदिर प्रबंधन समिति से भी बैठक कर सावधानी बरतने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि आपातकालीन स्थिति के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार रहे और हर गतिविधि पर नजर बनाए रखे।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान गोपनीय शाखा प्रभारी रविंद्र कुमार गुप्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़, अंचल अधिकारी व थाना प्रभारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि बढ़े जलस्तर को देखते हुए सावधानी बरतें और नदी क्षेत्र में न जाएं ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....