Bihar:बिहार में 299 नई बसें शुरू करने की योजना, त्योहारों को लेकर नीतीश सरकार का बड़ा फैसला

Reena Sharma
3 Min Read

बिहार के अधिकतर युवा रोजी-रोटी कमाने के लिए दूसरे राज्य में जाते हैं। हालांकि, हर साल त्योहार मनाने घर आते हैं। छठ होली दीपावली दुर्गा पूजा के अवसर पर काफी संख्या में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा पश्चिम बंगाल से लोग बिहार आते हैं। इस दौरान उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता। त्योहरी सीजन में होने वाली भीड़ को देखते हुए बिहार सरकार अन्य राज्यों से 299 एयर कंडीशन और नॉन एयर कंडीशन बस शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर इसकी जानकारी दी।

299 एसी और नॉन एसी बसों का होगा परिचालन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जब बिहार के लोग छठ, होली, दीपावली आदि त्योहारों पर घर आते हैं, तो उन्हें कई तरह की परेशानी देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि इन सभी परेशानियों को दूर करने के लिए और बिहार आने वाले लोगों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए बिहार सरकार 299 एसी और नॉन एसी बसों का परिचालन शुरू करने जा रही है। इसके आगे उन्होंने लिखा कि बिहार सरकार नागरिकों की सहूलियत के लिए हमेशा प्रयासरत है।

Advertisement

105.82 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से 75 एसी और 74 डीलक्स (नॉन एसी) बसों की खरीद के लिए कुल 105.82 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा लोक-निजी भागीदारी के तहत 150 अतिरिक्त एसी बसें भी चलाई जाएंगी। इन बसों का परिचालन बिहार को जोड़ने वाले अंतर्राज्यीय मार्गों पर किया जाएगा ताकि त्योहारों के समय लोगों को घर लौटने में परेशानी न हो।

हर पंचायत में विवाह भवन का होगा निर्माण

सीएम नीतीश कुमार ने बिहार की बेटियों के विवाह के लिए एक योजना लेकर आई है। नीतीश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा कि मुझे खुशी हो रही है कि हमारी सरकार बेटी के विवाह में सहूलियत के लिए हर पंचायत में विवाह भवन का निर्माण करेगी। उन्होंने इस योजना को मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना नाम दिया। उन्होंने लिखा कि इन मंडपों को बनाने में सरकार ने लगभग 40 अरब रुपये के खर्च की स्वीकृति दी है।

Share This Article