जमशेदपुर : बंदूक का भय दिखाकर लोगों को धमकाने के मामले में गोइलकेरा की पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो बंदूक और जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। जोंको के पास पुलिस ने दो बंदूक और कारतूस भी बरामद किया है। जोंको पर आरोप है कि वह गांव के लोगों को बंदूक दिखाकर डराने का काम करता था। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का एक मामला दर्ज करके जेल भेजा है। वहीं गुप्त सूचना के आधार पर गोइलकेरा बाजार से एक भाकपा माओवादी सदस्य को भी गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक बाबूलाल बोई शुक्रवार को गोइलकेरा बाजार आया हुआ था। उसी दौरान पुलिस ने उसे घेर कर गिरफ्तार किया। छापेमारी टीम में गोईलकेरा थानेदार विकास कुमार, एसआई निर्भय कुमार गुप्ता, एसआई सुमन कुमार कंठ के अलावा सैट 4 के सशस्त्र बल शामिल थे। दोनों के खिलाफ एक मामला दर्ज करके शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।