जमशेदपुर : फिट इंडिया के सन्देश के साथ देश भ्रमण पर निकली बाइक रैली का जमशेदपुर पहुंचने पर इनका भव्य स्वागत किया गया। राइडर्स का स्वागत जमशेदपुर राइडिंग क्लब व टाटा स्टील स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के द्वारा किया गया। 24 नवम्बर को यह राइड दिल्ली पहुंचकर संपन्न होगा। राइडर्स की टीम लीडर ने बताया कि 9 सितंबर को इस रैली की शुरुआत हुई है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत फिट इंडिया को बढ़ावा देने के लिए इस रैली को निकाला गया है, जहां कुल 75 राइडर्स शामिल है, जो देश के 75 दर्शानिक स्थलों का भ्रमण करते हुए वापस दिल्ली पहुंचेंगे। रैली में मौजूद राइडर्स ने बिस्टुपुर स्थित जे. आर. डी टाटा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
देश भ्रमण पर निकली बाइक रैली का जमशेदपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत, फिट इंडिया को बढ़ावा

Leave a comment