कार्रवाई : यात्री को शिकार बना रहे नशा खुरानी गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, बताया कैसे देता था घटना को अंजाम

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : रेलवे स्टेशन पर यात्री को शिकार बना रहे नशा खुरानी गिरोह के एक सदस्य को आरपीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है। युवक का नाम मनोज मंडल है जो यात्रियों को रेल यात्रा के दौरान नशे का सेवन कराकर उनसे लूटपाट की घटना को अंजाम दिया करता था। आरपीएफ ओसी संजय कुमार तिवारी ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर लगातार यात्रियों को नशा खुरानी गिरोह के सदस्यों के द्वारा नशा का दवाई खिलाकर शिकार बनाया जाता था। जहां उनके पैसे, मोबाइल और कीमती सामान लेकर गिरोह के सदस्य फरार हो जाते थे। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार रेल पुलिस के द्वारा अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान नशा खुरानी गिरोह पर रोक लगाने को लेकर एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा नशा खुरानी गिरोह को पकड़ने के लिए लगातार चौकसी बरत रहे थे। इसी दौरान रेलवे स्टेशन पर एक यात्री को नशा खुरानी गिरोह के सदस्य शिकार बना रहे थे। जिसकी जानकारी मिलते ही आरपीएफ मौके पर पहुंचे। जहां गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि मनोज कुमार मंडल देवघर का रहनेवाला है। इसके पास से 65 नशे की गोलियां, बिस्किट, ब्लेड, दो मोबाइल फोन, 15 सौ रुपए नगद बरामद क‍िये गये हैं। उन्होंने बताया कि प्लेटफार्म नंबर दो में यात्री को अपना शिकार बनाने के दौरान ही टीम ने धर दबोचा। उसने अपने बयान में पूर्व में घटी सारी घटनाओं को अंजाम देने की बात को स्‍वीकारा है। आरोपी ने बताया कि है बिस्कुट में नशा का दवाई डालकर यात्री को पहले खिलाते थे। यात्री जब बेहोश हो जाता था। तब उनका सामान और पैसे लेकर फरार हो जाते थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *