पंजाब की सत्ता का नया अध्याय शुरू : आप पार्टी के भगवंत मान ने पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री पद के तौर पर ली शपथ

Uday Kumar Pandey
1 Min Read

मिरर मीडिया : आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने पंजाब के नए मुख्‍यमंत्री के पद की शपथ ले ली है। इसी के साथ पंजाब की राजनीति में आज से नया अध्याय शुरू हो गया है। आपको बता दें कि भगवंत मान ने पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री पद के तौर पर स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में शपथ ली। उन्हें राज्‍यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने शपथ दिलाई। इस दौरान अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत आप के सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।

इसके बाद भगवंत मान ने राज्य की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जो लड़ाई भगत सिंह ने लड़ी वही लड़ाई आम आदमी पार्टी लड़ रही है। सीएम मान ने कहा कि आंदोलन से खड़ी हुई पार्टी देश में बदलाव ला रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में स्कूल और कॉलेजों का स्तर सुधारेंगे। दिल्ली की तर्ज पर पंजाब का विकास करेंगे।

Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *