Homeमहाकुंभ 2025महाकुंभ मेले के अंतिम सप्ताह के लिए रेलवे का विशेष प्लान तैयार,...

महाकुंभ मेले के अंतिम सप्ताह के लिए रेलवे का विशेष प्लान तैयार, भीड़ नियंत्रण को लेकर बनाए गए होल्डिंग एरिया

महाकुंभ मेले के अंतिम सप्ताह में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और यात्री सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं। उत्तर रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे, पूर्वोत्तर रेलवे और पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं, जिससे भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक दबाव न बने।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, यात्रियों को उनकी ट्रेनों के निर्धारित प्रस्थान समय के आधार पर प्लेटफॉर्म में प्रवेश दिया जाएगा। यह पहल भीड़ प्रबंधन को प्रभावी बनाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई है।

प्रमुख तैयारियां और होल्डिंग एरिया:

पूर्व मध्य रेलवे (47,075 वर्गफुट होल्डिंग एरिया)

  • राजेंद्र नगर टर्मिनल: 2700 वर्गफुट व 800 वर्गफुट
  • पटना जंक्शन: 2700 वर्गफुट व 2700 वर्गफुट
  • दानापुर: 2700 वर्गफुट व 2400 वर्गफुट
  • अन्य प्रमुख स्टेशन: आरा (3375), बक्सर (900), मुजफ्फरपुर (2400), हाजीपुर (2400), बेगूसराय (2400), बरौनी (2400), समस्तीपुर (2400), जयनगर (2000), मधुबनी (2000), रक्सौल (2000), सकरी (2000), दरभंगा (2400), सहरसा (2400), प. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (2400), सासाराम (2000), गया (2000) वर्गफुट।

उत्तर रेलवे (25,889 वर्गफुट होल्डिंग एरिया)

  • नई दिल्ली: 12,710 वर्गफुट
  • गाजियाबाद: 4200 वर्गफुट
  • आनंद विहार: 3800 वर्गफुट
  • अयोध्या धाम: 3024 वर्गमीटर
  • बनारस: 1280 और 875 वर्गमीटर

पूर्वोत्तर रेलवे (34,050 वर्गफुट होल्डिंग एरिया)

  • बनारस: 2200 वर्गफुट
  • सिवान: 5250 वर्गफुट
  • बलिया: 8000 वर्गफुट
  • छपरा: 10,000 वर्गफुट
  • गोरखपुर: 2500 वर्गफुट

उत्तर मध्य रेलवे (749,693 वर्गफुट होल्डिंग एरिया)

  • प्रयागराज जंक्शन: 1,15,572 वर्गफुट
  • नैनी: 1,14,495 वर्गफुट
  • प्रयागराज छिवकी: 80,729 वर्गफुट
  • झूसी: 1,93,750 वर्गफुट
  • प्रयागराज रामबाग: 43,055 वर्गफुट

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले शेड्यूल की जानकारी प्राप्त करें और भीड़ नियंत्रण में सहयोग करें।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular