8 मार्च को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन महिलाओं के योगदान, संघर्ष और उपलब्धियों को सम्मानित किया जाता है। महिलाएं इस दिन विशेष महसूस करें, इसके लिए लोग शुभकामना संदेश भेजते हैं, उपहार देते हैं और समाज में उनकी भूमिका को रेखांकित करते हैं।
महिला दिवस की शुरुआत कैसे हुई?
महिला दिवस मनाने की परंपरा 1908 में न्यूयॉर्क शहर में एक महिला मजदूर आंदोलन के साथ शुरू हुई, जब 15,000 महिलाओं ने बेहतर वेतन, काम के घंटे कम करने और अन्य अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका ने 1909 में इसे राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित किया। फिर 1910 में कोपेनहेगन सम्मेलन में इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे 1975 में आधिकारिक मान्यता मिली।
इतिहास में 8 मार्च को घटी प्रमुख घटनाएं:
- 1702 – इंग्लैंड के राजा विलियम तृतीय की मृत्यु के बाद महारानी एनी ने ब्रिटेन की सत्ता संभाली।
- 1921 – स्पेन के प्रधानमंत्री एदुआर्दो दातो इरादियर की संसद भवन के बाहर हत्या कर दी गई।
- 1930 – महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के खिलाफ सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरू किया।
- 1942 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापानी फौजों ने बर्मा के रंगून शहर पर कब्जा कर लिया।
- 1953 – राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जन्म हुआ।
- 1971 – अमेरिकी मुक्केबाज जो फ्रेजियर ने मोहम्मद अली को हराकर हेवीवेट खिताब जीता।
- 1985 – बेरूत में मस्जिद के पास कार बम धमाका, 80 की मौत, 175 से अधिक घायल।
- 2014 – क्वालालंपुर से बीजिंग जा रहा मलेशिया एयरलाइंस का विमान लापता हो गया, जो कभी नहीं मिला।
- 2020 – कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ा, दुनियाभर में संक्रमितों की संख्या 1,05,800 तक पहुंची।
- 2024 – होंडुरास के पूर्व राष्ट्रपति जुआन ऑरलैंडो हर्नांडेज को न्यूयॉर्क में मादक पदार्थ तस्करी के मामले में दोषी ठहराया गया।
- 2024 – ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने चुनावी राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की।
महिला दिवस का संदेश
महिला दिवस न केवल महिलाओं की उपलब्धियों का उत्सव है, बल्कि उनके अधिकारों और समानता की दिशा में उठाए गए संघर्षों की याद भी दिलाता है। समाज में महिलाओं की भूमिका को सशक्त बनाने के लिए हर व्यक्ति को सहयोग देना चाहिए।