मिरर मीडिया : गश्त के दौरान रेलवे पुलिस ने करीब ढाई लाख रूपये की संपत्ति चोरों से बरामद की है। आपको बता दें कि शब्दभेदी एक्स्प्रेस में कोच सं S2 में तक़रीबन ढाई बजे एक महिला का पर्स चोर ले उड़े। इसके बाद CCTV को जब खांगला गया तब नीले रंग की टीशर्ट पहने हुए एक संदिग्ध व्यक्ति उक्त कोच से निकलता हुआ दिखाई दिया जिसने एक सफेद नीले रंग का थैला लिया हुआ था। कोच से निकलकर वह FOB से होते स्टेशन के दक्षिण साइड (छाईगद्दा) चला गया।

इधर मुखबिर से प्राप्त सूचना के अनुसार कुछ देर पहले ठीक वैसा ही व्यक्ति एक सफेद-नीले रंग के थैला के साथ पुरानी बाजार रेलवे फाटक के पास पाया गया। वहीं छापामारी दल के द्वारा उस संदिग्ध को पुरानी बाजार फाटक के पास झुग्गी झोपड़ी में सफेद-नीले रंग के थैले को खोलता हुआ पाया गया। सभी स्टाफ छिपते छिपाते हुए नजदीक पहुँचे तो व्यक्ति पर्स लेकर भागने लगा और भागने के क्रम मे सूखा नाला मे गिरने के कारण उसके बाएं हाथ के केहुनी में चोट लग गया। पर्स को चेक करने पर उसमे सोने का एक चेन, एक मंगलसूत्र, एक अंगूठी, एक जोड़ा झुमका झाला, एक गला का लॉकेट, चांदी का एक जोड़ा पायल, एक जोड़ा बिछुआ, एक सैमसंग का स्मार्टफोन एवं एक रेडमी का स्मार्टफोन, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, यूनियन बैंक का ATM, तथा 3240/ रू व सौन्दर्य प्रसाधन बरामद हुआ। इस बाबत ASI अभिमन्यु सिंह के द्वारा लिखित शिकायत पत्र दिया गया जिसके आधार पर कांड संख्या 198/2022 दिनांक 21/10/2022 U/S 379,411,414 IPC दर्ज किया गया। चोरित संपत्ति का कुल अनुमानित मूल्य 2,50,000/- रुपए है।
मौके पर प्रभारी निरीक्षक एवं उप निरीक्षक आभाष चन्द्र सिंह पहुंचे तथा पूछने पर पकड़ाए गए व्यक्ति ने अपना नाम पिंटू बताया जो अपना पता बैरिया, जिला- बलिया, उत्तर प्रदेश बताया। संपत्ति स्पष्ट होने पर बरामद संपत्ति को जब्त कर व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।