कोलकाता के SN बनर्जी रोड में जोरदार धमाका : एक महिला घायल

KK Sagar
1 Min Read

पश्चिम बंगाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि पश्चिम बंगाल के कोलकाता के एसएन बनर्जी रोड में जोरदार धमाका हुआ है। धमाके में एक महिला के जख्मी होने की खबर है।

खबर के अनुसार बम धमाके में घायल महिला को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ उसका इलाज चल रहा है।

वहीं इस घटना की सूचना के बाद मौके पर बम निरोधक दस्ता पहुंच गया है। पुलिस ने भी घटनास्थल की घेराबंदी कर दी है और जांच में जुट गई है। धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Advertisement
TAGGED:
Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....