धनबाद- रेलवे स्टेशन पर भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर लोगों के मोबाइल पर हाथ साफ करने वाला एक शातिर चोर गश्ती दल के हत्थे चढ़ गया। धनबाद रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत रेलयात्रियों का मोबाइल चोरी करने वाले एक शख्स को 2 स्मार्ट फोन और नकद के साथ गिरफ्तार किया गया।
संयुक्त गश्ती दल ने धनबाद स्टेशन के प्लेटफार्म 7-8 के हावड़ा छोर से एक व्यक्ति को 2 मोबाइल और नकद रकम के साथ पकड़ा गया। पूछताछ के क्रम में उसने अपना अपराध स्वीकार। जिसके बाद उसके पास से दो मोबाइल पर 1 हजार रूपये जब्त कर लिए गए और इस संबंध में राजकीय रेल थाना/धनबाद में शिकायत दर्ज करा दी गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम जमशेद अंसारी (26) बताया जा रहा है, जो झारखंड़ के जामताड़ा का रहने वाला है। वहीं बरामद मोबाइल में से एक उत्तर प्रदेश के अमेठी के रहने वाले इरफान खान का बताया जा रहा है। जबकी दूसरा मोबाइल, झारखंड के चतरा जिले के धर्मेंद्र कुमार का है।

