Homeदेवघरशिव की नगरी देवघर में कांवर यात्रा के 9 वें दिन करीब...

शिव की नगरी देवघर में कांवर यात्रा के 9 वें दिन करीब 8 लाख कावरियों ने बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाया

मिरर मीडिया : भोले की आस्था में सराबोर शिवभक्त रोजाना हजारों की संख्या में श्रावणी मेला के दौरान सुल्तानगंज बिहार से कांवर लेकर देवघर जल चढ़ाने आ रहें हैं। आपको बता दें कि श्रावणी मेला के 9 दिन बीत चुके हैं। इन 9 दिनों में करीब 8 लाख कावरियों ने बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाया है।

झारखंड प्रवेश करते ही कांवरियों में महादेव के रूप में एक नया जोश भर जाता है। बोल बम के नारों के सहारे कावरियों का जत्था करीब एक सौ पांच किलोमीटर की दूरी को तय कर बाबा की नगरी पहुंचते हैं और महादेव के दरबार में जल चढ़ा कर अपनी पूजा को सफल करते हैं।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular