जमशेदपुर : रंजीत सिंह हत्याकांड के फरार आरोपी छब्बो ने बुधवार को पुलिस के सामने आत्मसर्मपण कर दिया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। दबाव में आकर उसने आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर करने के बाद पुलिस ने उसे पूछताछ की। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार करते हुए पुलिस को बताया की अगर वह रंजित की हत्या नही करता तो रंजित उसकी हत्या कर देता। बता दें कि बीते 3 अक्टूबर को सबुज कल्याण संघ के बाहर रंजित सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रंजीत सिंह कुछ दिनों पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया था। 3 अक्टूबर को वह टेल्को के सबुज कल्याण संघ अपनी बेटी को लेकर था। इसी दौरान उसपर गोली चलायी गयी थी। इसी मामले में पुलिस ने राहुल गुप्ता उर्फ शोले, अनिल और ऋषि कुमार को गिरफ्तार किया था। पुलिस आरोपी राजा सिंह और मुन्ना सिंह की तलाश के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
रंजीत हत्याकांड : मुख्य आरोपी ने पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण, घटना के बाद से था फरार

Leave a comment