समस्याओं को विश्वविद्यालय प्रशासन 10 दिन के अंदर ले संज्ञान, नहीं तो आंदोलन करने के लिए होंगे बाध्य – अभाविप
मिरर मीडिया : विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं को लेकर आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धनबाद महानगर का प्रतिनिधिमंडल BBMKU उपकुलपति से मिलकर अवगत कराया। इस दौरान उपस्थित महानगर मंत्री नीरज निखिल ने बताया कि विश्वविद्यालय छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। अभाविप ने कहा है कि निम्न सभी विषयों को विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा 10 दिन के अंदर संज्ञान में लिया जाए अन्यथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्रों के हितों को ध्यान रखते हुए आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा और इसका जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ विश्वविद्यालय प्रशासन होगा।

(1) बॉटनी एंड जूलॉजी विश्वविद्यालय के पीजी विभाग से ना हटाया जाए,
(2) पीके रॉय कॉलेज के पीजी की पढ़ाई को इस सत्र से चालू कराया जाए,
(3) विश्वविद्यालय को नए भवन में जल्द से जल्द शिफ्ट किया जाए
(4) शिक्षा की कमी को अभिलंब दूर किया जाए।
मौके पर उपस्थित महानगर मंत्री नीरज निखिल, राज्य विश्वविद्यालय सह प्रमुख अमन अभिषेक, विभाग संगठन मंत्री रत्नेश त्यागी, जिला संयोजक अंशु तिवारी, महानगर संगठन मंत्री गोविंद साव सूर्यवंशी, पूर्व प्रदेश सह मंत्री आयुषी गुप्ता, महानगर सह मंत्री कंचन कुमारी एवं आकाश सिंह,महानगर छात्रा प्रमुख वर्षा चौहान, महानगर मीडिया प्रभारी श्रीयम त्रिपाठी, पीके रॉय कॉलेज अध्यक्ष किशोर झा, आरती कुमारी, आरसी कुमारी,मंपी कुमारी, सौरव कुमार आरती कुमारी, आशी कुमारी, गौरव भदानी, सोनू गांधी, अमन गुप्ता तथा अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे