कतरास – चैतुडीह कोलियरी के बंद पड़े चानक में हादसा : मलबे में दब जाने से एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

mirrormedia
1 Min Read

मिरर मीडिया : बंद पड़े खादान में फिर एक घटना होने की खबर सामने आ रही है। हादसा कतरास के चैतुडीह कोलियरी का है जो वर्षो से बंद पड़ा है। जानकारी के अनुसार वर्षों से बंद पड़े एक नंबर चानक के समीप छाई से 2 किशोर कोयला चुनने गये थे।

घटना शनिवार सुबह साढे पांच बजे की है। इस दौरान अचानक मलबे में दब जाने से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा जख्मी हो गया। दोनों धर्माबांध ओपी अंतर्गत देवघरा के हैं। दोनों को निचितपुर अस्पताल ले जाया गया।

वहीं गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बोकारो रेफर कर दिया। जहाँ उसको एंबुलेंस से बोकारो ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई।

वहीं मृतक के पिता के अनुसार उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय है। वह मजदूरी करके अपने परिवार का किसी तरह भरण-पोषण कर रहे हैं।


उसका पुत्र जलावन के लिए कोयला चुनने गया था डस्ट से गुल बनाया जाता है जिसे घर में जलावन के उपयोग में लाया जाता हैं। उसी से घर में खाना बनता है।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *