हरियाणा में लोगों से करोड़ों की ठगी का आरोपी जुगसलाई से गिरफ्तार

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : हरियाणा में लोगों से करोड़ो रूपये की ठगी के फरार आरोपी को शुक्रवार सुबह जमशेदपुर से गिरफ्तार किया गया है। यह आरोपी जुगसलाई के गौरी शंकर रोड मच्छी मोहल्ला में अपनी पहचान बदल कर रह रहे थे। हरियाणा पुलिस ने जमशेदपुर पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी कर आरोपी वाहिद और फहीम खान को गिरफ्तार किया है। हरियाणा पुलिस को दोनों आरोपियों की तलाश कई माह से थी। दोनों के पास से पुलिस ने नकदी और जेवर भी बरामद किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक लोकेशन ट्रैक करने के बाद हरियाणा पुलिस एक दिन पहले जमशेदपुर पहुंची थी। हरियाणा और जमशेदपुर की पुलिस ने जुगसलाई में प्रवेश करते ही सबसे पहले सभी रास्ते को सील कर दिया और भारी सुरक्षा के बीच छापेमारी की। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती होने के कारण किसी को विरोध करने का मौका ही नहीं दिया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *