जमशेदपुर : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी के आदेश पर बारीडीह क्षेत्र में आज भवन निर्माण की जांच की गई। जिसमें अवैध निर्माण करने वाले दो घरों पर कार्रवाई की गई। होल्डिंग संख्या 2 वरदान कॉलोनी , विजया गार्डेन के समीप , बिना नक्शा के निर्माण कार्य को रोकवाया गया।

वहीं बारीडीह मिथिला कॉलोनी 1 के पास 4 तल का निर्माण किया जा रहा था जिसे रोका गया। भवन निर्माणकर्ता को नोटिस किया गया। आज की कार्रवाई में नगर प्रबंधक सोनल सिंह चौहान के नेतृत्व में उड़न दस्ता दल शामिल था।