पानी का अवैध कनेक्शन हटाकर रेगुलराइज नहीं करने पर की जाएगी कार्रवाई, वसूला जाएगा जुर्माना, 5 मोटर जब्त

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : नगर निगम के द्वारा संकोसाई के निचले क्षेत्र में रहने वाले लोगों को पानी का मोटर हटाने और अवैध जल संयोजन करने वाले लोगों को कैंप में आकर रेगुलर करने के लिए जानकारी दी गई व ऐसा नहीं करने पर जुर्माना व कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। जवाहर नगर, कुमकुम बस्ती, उलीडीह आदि क्षेत्रों में डोर टू डोर जल संयोजन के लिए कैंप किया गया। मानगो नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत संकोसाई में प्रायः आम नागरिकों के द्वारा पानी से संबंधित समस्या का शिकायत प्राप्त हो रहा था। मिली जानकारी के अनुसार इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के द्वारा बताया जा रहा था कि निचले क्षेत्र में रहने वाले लोगों के द्वारा जल संयोजन के दौरान मीटर लगा दिया जाता है। इसीलिए ऊपरी क्षेत्रों में पानी की समस्या उत्पन्न हो रही है और इन क्षेत्रों में पानी कम मिल पाता है। इसके जांच के लिए उपायुक्त के निर्देश में नगर निगम में जांच दल का गठन किया गया है। अवैध कनेक्शन हटाकर रेगुलराइज नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी व जुर्माना वसूला जाएगा। जांच टीम व नगर प्रबंधकों के द्वारा कैंप कर अवैध कनेक्शन की करने वाले लोगों को अपने कनेक्शन को रेगुलर करने की जानकारी दी गई व मोटर नहीं लगाने की चेतावनी दी गई। टीम के प्रशिक्षु कार्यपालक पदाधिकारी सृष्टि दीप्रिया मिंज नगर प्रबंधक राहुल कुमार व अन्य उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *