Homeबॉलीवुडएक्टर आमिर खान का रांची में जोरदार विरोध : आने वाली फिल्म...

एक्टर आमिर खान का रांची में जोरदार विरोध : आने वाली फिल्म का बहिष्कार करेगी शिवसेना, देखें वीडियो….

फिल्म लाल सिंह चड्ढा के लीड एक्टर आमिर खान का रांची में विरोध

मिरर मीडिया : हिंदी मूवी लाल सिंह चड्डा के लीड एक्टर आमिर खान का जोरदार विरोध रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर देखने को मिला। बतादे की हिन्दू समाज आमिर की PK नामक फ़िल्म में हिन्दू देवी देवताओं का दिखाए गए अपमान से काफी नाराज है। जिसे लेकर अब लोगो ने ठाना है कि उनकी आने वाली फिल्म का बहिष्कार किया जायेगा जिसके मद्देनज़र आज शिवसेना के द्वारा विरोध देखने को मिला।

इस बाबत हर्षित सिंह ने कहा कि हम अपने हिन्दू समाज को बताना चाहते है कि अमीर खान के द्वारा हमारे देवी देवताओं का अपमान किया गया है जब तक आमिर खान हिन्दू समाज से माफी नही मांग लेते तब तक उनकी तमाम आने वाली फिल्मों का बहिष्कार किया जायेगा। उन्होंने बताया कि हम फ़िल्म का नही बल्कि उस कलाकार का बहिष्कार कर रहे है जिसने हमारे हिन्दुत्व का मजाक बनाया है

वही भारतीय विद्यार्थी परिषद् के रोनित ने बताया कि हमे लाल सिंह चड्डा जो फ़िल्म आने वाली है उस फिल्म से कोई परेशानी नही है हमे परेशानी इस फ़िल्म के एक्टर आमिर खान से है उन्हें किसने हक दिया कि वे हिन्दुत्व का मजाक बनाये उनकी जितनी भी फ़िल्म आएगी हम उसका विरोध करेंगे।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular

error: Content is protected !!