झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : आदित्य रंजन होंगे धनबाद के नए डीसी

KK Sagar
2 Min Read

झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा सोमवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य के विभिन्न जिलों में नए उपायुक्तों की नियुक्ति की गई है। कुल 20 से अधिक अधिकारियों को नए पदस्थापन के आदेश दिए गए हैं।

इस क्रम में आदित्य रंजन (भा.प्र.से. 2015) को धनबाद का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस, झारखंड, रांची के पद पर कार्यरत थे। अब वे जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त, धनबाद के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

धनबाद के नए उपायुक्त आदित्य रंजन
धनबाद के नए उपायुक्त आदित्य रंजन

अन्य प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं:

अजय नाथ झा (झा.प्र.से. 2012) को जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त, बोकारो बनाया गया है।

फैज अक अहमद मुमताज (झा.प्र.से. 2014) को रामगढ़ का उपायुक्त नियुक्त किया गया।

राम निवास यादव को गिरिडीह का नया उपायुक्त बनाया गया।

नमन प्रियेश लकड़ा को देवघर भेजा गया।

अंजली यादव बनीं गोड्डा की नई उपायुक्त।

कर्ण सत्यार्थी को पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा का कार्यभार सौंपा गया।

कंचन सिंह बनीं सिमडेगा की उपायुक्त।

प्रेरणा दीक्षित को गुमला भेजा गया।

रवि आनंद को जामताड़ा का उपायुक्त नियुक्त किया गया।

दिव्येश कुमार यादव को गढ़वा का कार्यभार मिला।

इसके अलावा कई अन्य अधिकारियों को विभिन्न जिलों में उपायुक्त के रूप में तैनात किया गया है। सरकार ने यह निर्देश भी जारी किया है कि सभी नवनियुक्त उपायुक्त भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-14 के तहत जिला दंडाधिकारी की शक्तियों का प्रयोग करेंगे।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....