आदित्यपुर विकास समिति ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल का वितरण

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में आदित्यपुर विकास समिति की ओर से घर-घर जाकर जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। आदित्यपुर नगर निगम, वार्ड संख्या-35 के मोती नगर, साईं कॉलोनी, आदर्श नगर में 600 कंबल बांटे गए। वार्ड-35 के श्री श्री शीतला मंदिर साईं कॉलोनी रोड नंबर एक से इसकी शुरुआत की गयी। मुख्य अतिथि अर्जुन प्रसाद यादव और नगीना सिंह ने नगर निगम की आलोचना की और कहा कि प्रत्येक वार्ड में सिर्फ 60 कंबल दिए हैं। जबकि आदित्यपुर विकास समिति की ओर से जरूरतमंदों के बीच 500-600 कंबल बांटे गये हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव और विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी नगीना सिंह, युवा समाजसेवी सत्य प्रकाश, एसएन यादव, राजद नेता देव प्रकाश मौजूद थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *