ईवीएम सुरक्षा पर प्रशासन सख्त: उपायुक्त ने कीताडीह वेयरहाउस में सीसीटीवी और सुरक्षा मानकों की जांच की

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने मंगलवार को कीताडीह अवस्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम व वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित भंडारण, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली और प्रवेश-नियंत्रण से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने वेयरहाउस परिसर में तैनात सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेख संधारण व निगरानी व्यवस्था का जायजा लेते हुए आवश्यक सतर्कता बरतने को कहा। इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article