रामगढ़ में अवैध बालू खनन पर प्रशासन सख्त, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त कर दर्ज हुई प्राथमिकी

KK Sagar
2 Min Read

रामगढ़ : जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज के निर्देश पर अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से जांच अभियान चलाने को कहा गया है।

इस दौरान 11 मार्च 2026 की सुबह करीब 5:30 बजे खान निरीक्षक द्वारा औचक जांच के दौरान थाना चौक के पास मुख्य मार्ग पर नईसराय की ओर से आ रहे एक बालू लदे ट्रैक्टर को रोका गया। जांच में पाया गया कि ट्रैक्टर पर लगभग 100 CFT बालू लदा हुआ था, लेकिन चालक के पास बालू के परिवहन से संबंधित कोई वैध चालान या दस्तावेज मौजूद नहीं था।

जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर अंकित नहीं पाया गया। यह लाल रंग का Mahindra B275 DI ट्रैक्टर था, जिसका इंजन नंबर RHH2DBN8842 बताया गया। अधिकारियों ने अवैध रूप से बालू परिवहन की पुष्टि होने पर ट्रैक्टर को बालू सहित मौके पर ही जब्त कर लिया।

इस मामले में वाहन मालिक, चालक और अन्य संलिप्त लोगों के खिलाफ सरकारी संपत्ति की चोरी, खनन राजस्व की क्षति सहित खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 4 और 21, झारखंड लघु खनिज समनुदान नियमावली 2004 तथा झारखंड मिनरल्स (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण निवारण) नियम 2017 के तहत रामगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....