डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर : आद्रा रेल मंडल में रोलिंग ब्लॉक के चलते यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। 17 से 23 नवंबर तक कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ एक्सप्रेस और मेमू ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से प्रभावित होगा।
रद्द रहने वाली ट्रेनें (17 से 23 नवंबर तक)
22 नवंबर: आद्रा – टाटा-हटिया पैसेंजर
23 नवंबर: आद्रा – बड़ाभूम मेमू
17, 19, 20 और 22 नवंबर: आद्रा – भोजुडीह मेमू
18, 20, 21 और 23 नवंबर: भोजुडीह – आद्रा मेमू पैसेंजर
शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट होने वाली ट्रेनें
रोलिंग ब्लॉक के कारण 3 जोड़ी एक्सप्रेस और मेमू ट्रेनें प्रभावित होंगी। ये ट्रेनें बोकारो और आद्रा स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेंगी और वहीं से फिर खुलेंगी।
ट्रेन का नाम, प्रभावित तिथि व विवरण
झाड़ग्राम–धनबाद–झाड़ग्राम एक्सप्रेस 17 और 20 नवंबर यह ट्रेन बोकारो में यात्रा समाप्त करेगी और वहीं से खुलेगी। यह बोकारो–धनबाद–बोकारो के बीच रद्द रहेगी।
टाटा–आसनसोल–बड़ाभूम मेमू 18 नवंबर यह ट्रेन आद्रा में यात्रा समाप्त करेगी और वहीं से खुलेगी। यह आद्रा–आसनसोल–आद्रा के बीच रद्द रहेगी।
आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू 19 और 23 नवंबर यह ट्रेन आद्रा में यात्रा समाप्त करेगी और वहीं से खुलेगी। इससे आद्रा–पुरुलिया–आद्रा के बीच का संचालन रद्द रहेगा।
चक्रधरपुर रेल मंडल पर असर
बोकारो और आद्रा स्टेशन पर यात्रा समाप्त करने वाली तथा वहीं से खुलने वाली मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों के कारण चक्रधरपुर रेल मंडल के यात्रियों का आवागमन भी प्रभावित होगा।

