भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी निकलेंगे भारत न्याय यात्रा पर

Uday Kumar Pandey
1 Min Read

मिरर मीडिया : भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भारत न्याय यात्रा की शुरुआत करने जा रहें हैं। राहुल की भारत न्‍याय यात्रा मणिपुर से मुंबई तक होगी, जोकि 14 जनवरी से 20 मार्च तक चलेगी।

यह यात्रा 6200 किलोमीटर की होगी. यह यात्रा मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, यूपी, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगी. भारत न्‍याय यात्रा 14 राज्यों और 85 ज़िलों से गुजरेगी।

संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस का स्थापना दिवस कल है और रैली का शंखनाद होगा। सभी नेता और कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे।

Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *