मृत्यु के बाद लगा कोरोना का दूसरा डोज, आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में अंकित

Anupam Kumar
1 Min Read

जमशेदपुर। गिरिडीह में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमे एक मृत व्यक्ति का भी वैक्सीनेशन कर दिए गया है।
मृतक व्यक्ति का नाम विश्वनाथ हजाम है और उसकी उम्र 68 साल है। हजाम सदर प्रखंड के महेशलुंडी का रहनेवाला था। मृतक के रिश्ते में भाई गणेश ठाकुर ने बताया कि विश्वनाथ की मृत्यु 19 जून 2021 को हो गई थी।

आंकड़ों के अनुसार मृत्यु के छ: महीने बाद दूसरा डोज

कोविड का पहला टीका उन्हें 20 मार्च 2021 को लगा था। पहला डोज लेने के तीन माह बाद उसकी अन्य कारणों से मृत्यु हुई थी। विश्वनाथ सीसीएल से रिटायर थे।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में मृत विश्वनाथ को छह माह बाद दूसरा डोज लगा दिखाया जा रहा है। डोज लगानेवाली एएनएम का नाम बेबी कुमारी बताया जा रहा है। मृत्यु और सेकंड डोज के प्रमाण पत्र में मृतक का आधार नंबर अंकित है। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ एसपी मिश्रा का कहना है कि तकनीकी भूल के कारण ऐसा हुआ होगा। हालांकि इसकी बारीकी से जांच कराई जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *