जुमे की नमाज के बाद रांची में बवाल : फायरिंग पथराव में एसपी सिटी,सहित कई पुकिसकर्मी घायल : हालात बेकाबू, देखें वीडियो…..

mirrormedia
1 Min Read

मिरर मीडिया : कानपुर में जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा के बाद अब देश के कई शहरों में भी हिंसक प्रदर्शन देखने को मिल रहीं है। इसी क्रम में शुक्रवार को रांची में भी उग्र हिंसक प्रदर्शन किया जा रहा है।

आपको बता दें कि भाजपा नेत्री नूपुर शर्मा के द्वारा दिये गए तथाकथित आपत्तिजनक बयान के खिलाफ रांची में विरोध शुरू किया जा रहा था। इस बाबत राजधानी रांची के मेन रोड स्थित इकरा मस्जिद से लेकर डेली मार्केट तक की दर्जनों दुकानें बंद रखी गई है। इसके अलावा अन्य मुस्लिम बहुल इलाकों में भी दुकानें बंद है, इसमें हिंदपीढ़ी, पुंदाग आदि क्षेत्र शामिल है। जबकि जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन किया गया। रांची के इकरा मस्जिद के पास नमाज के बाद लोगों की भीड़ है।

इधर रांची के मेन रोड में फायरिंग कर भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया है। चारों तरफ अफरा-तफरी का महौल है। लगातार हो रही फायरिंग पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए है। इस प्रदर्शन में डेली मार्केट के थाना प्रभारी अवधेश ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए है। जबकि रांची में एसपी सिटी,सहित कई पुकिसकर्मी घायल हो गए हैं।

Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *