डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : झारखण्ड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के द्वारा वर्तमान समय में पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर जिला में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा संचालित किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल मैट्रिक का हिंदी और साइंस प्रश्नपत्र के हू-ब-हू होने के बाद जैक के द्वारा इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। वहीं इस मामले में असमाजिक तत्वों द्वारा गलत इरादे से भ्रमक खबर फैलाये जाने की आशंका को लेकर जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा पदाधिकारियों को अलर्ट पर रहने व सोशल मीडिया के गहन निगरानी का निर्देश दिया गया है।
साथ ही वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस उपाधीक्षक, साईबर अपराध के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी है, जो अपने साइबर सेल को अलर्ट मोड में रखते हुए, सोशल मीडिया या व्हाट्सएप ग्रुप पर प्रश्नपत्र से संबंधित किसी भी अफवाह व सूचना का पता लगा सके और आवश्यक कार्रवाई की जा सके। जिले में ऐसी कोई गतिविधि पाई जाती है तो यथाशीघ्र दोषियों को चिन्हित कर कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
पदाधिकारी का नाम व फोन नम्बर
- श्री मनोज कुमार ठाकुर, पुलिस उपाधीक्षक, सी.सी.आर.-सह-साईबर अपराध, जमशेदपुर- 9431706486
- पु.नि. श्रीनिवास कुमार, पु.नि.-सह-थाना प्रभारी, साईबर अपराध,7004307240 जमशेदपुर-
- पु.नि. कृष्ण कुमार, साईबर अपराध, जमशेदपुर।- 7909083416
- पु.अ.नि. (ऑप) अनुज कुमार, साईबर अपराध, जमशेदपुर।- 7050912109
- पु.अ.नि. (ऑप) कृष्ण कमलेश कुमार, साईबर अपराध, जमशेदपुर।- 7050762848
- स.अ.नि. प्रेम कान्त मिश्रा, प्रभारी तकनिकी शाखा, जमशेदपुर।- 9431779111